कोडरमा: कोडरमा की विधायक डॉ. नीरा यादव राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की सदस्य बनीं
प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री सह कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का सदस्य बनाया गया है। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के नियमावली 2001 के तहत् राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, झारखंड शाखा के कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है। इसमें कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव बतौर सदस्य शामिल की गईं हैं।