कोडरमा: हटिया आसनसोल इंटरसिटी एक्सप्रेस में मिली बालिका, RPF ने चाइल्ड लाइन को सौंपा
हटीया आसनसोल इन्टसिटी एक्सप्रेस के कोच से गुमशुदा अवस्था में एक बालिका उम्र-17 वर्ष लगभग को बरामद किया गया, तदोपरान्त रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क कोडरमा को सुपूर्द किया गया। बालिका को संरक्षण प्रदान करते हुए दिनांक-24.07. 2025 को बाल कल्याण समिति, कोडरमा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बालिका बोलने व सुनने में असमर्थ है तथा अपना घर का पता भी नही बता पा रही है।