शाहगंज: सेंट थॉमस चौराहे पर जाम से जूझते स्कूली बच्चे, सुरक्षा इंतजाम नाकाफी
शाहगंज नगर स्थित सेंट थॉमस चौराहा इन दिनों खराब यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की कमी से परेशानी का कारण बना हुआ है। यह क्षेत्र छह विद्यालयों के हजारों बच्चों की आवाजाही का प्रमुख मार्ग है। सुबह स्कूल खुलने और दोपहर छुट्टी के समय यहां जाम की स्थिति गंभीर हो जाती है। सेंट थॉमस इंटर कॉलेज समेत आसपास के विद्यालयों की दर्जनों बसें और वैन एक साथ गुजरने से व