गोपालगंज: सिंहपुर रोड पर हादसा: एक युवक की मौत, दो घायल, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के सिंहपुर रोड स्थित चिमनी भट्ठा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार धक्का मार दिया जिसके कारण एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। जख्मी अवस्था में दोनों को देवरिया सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है।