गोपालगंज: चैनपट्टी के पास सड़क हादसे में बाइक सवार 3 लोग घायल, डायल 112 की पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के चैनपट्टी के पास सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग रविवार की दोपहर 1:00 बजे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए डायल 112 की पुलिस की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि यह तीनों लोग एक बाइक पर सवार होकर गोपालगंज शहर आ रहे थे। तभी इसी दौरान यह हादसा हुआ है।