गोपालगंज: सिपाया रेलवे स्टेशन पर दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, तीन लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज कुचायकोट थाना क्षेत्र के सिपाया रेलवे स्टेशन पर शनिवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट की घटना में घायल कुचायकोट वार्ड 3 के रहने वाले धर्मावती देवी, पासपति देवी व सुभाष शाह बतायें गये है। वही इस घटना में घायल सुभाष शाह ने बताया कि बेटे की शादी इसी महीने में होने वाली है।