गोपालगंज: गायत्री मंदिर में भारतीय सेना की विजय के लिए विशेष प्रार्थना, श्रद्धालुओं ने किया हनुमान चालीसा पाठ
गोपालगंज के गायत्री मंदिर में श्रद्धालुओं ने भारतीय सेना की सफलता के लिए विशेष प्रार्थना सभा का शनिवार को शाम 5 बजे आयोजन किया। मंदिर में एकत्रित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ और गायत्री मंत्र का जाप किया। श्रद्धालुओं ने भारतीय सेना को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।