कटिहार: सदर अस्पताल में फर्जी इंजरी रिपोर्ट का खुलासा, पुलिस बुजुर्ग महिला को जेल भेजने की धमकी दे रही है
शनिवार की दोपहर 2 बजे एक वृद्ध महिला अपने परिजनों के साथ सदर अस्पताल सिविल सर्जन को आवेदन देने पहुंची थी। उनका आरोप था कि सदर अस्पताल के डॉक्टर सदानंद प्रेम ने आरोपी पक्ष का फर्जी इंजरी रिपोर्ट बना कर दिया है। अब इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस उन्हें जेल भेजने की धमकी दे रहे है। उन्होंने बताया कि उनके बड़े बेटे और बहू ने उनके ऊपर मामला दर्ज किया है।