डिंडौरी: समनापुर महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद परियोजना अधिकारी सुपरवाइजरों के साथ फिल्मी गानों पर नाची
डिडौरी जिले के समनापुर महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण के उपरांत प्रभारी परियोजना अधिकारी सुपरवाइजरों के साथ फिल्मी गानों पर नृत्य करते हुए नजर आई जिसका वीडियो रविवार दोपहर 3:30 से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। दरअसल कार्यालय में ध्वजारोहण के उपरांत परियोजना अधिकारी महिला कर्मचारियों के साथ फिल्मी गानों पर नाचते हुए नजर आई।