गैरसैण: ब्लॉक स्तरीय साइंस प्रीमियर लीग में नवोदय और मेहलचौरी के छात्र अव्वल
राजकीय इंटर कालेज गैरसैंण में आयोजित साइंस प्रीमियर लीग 2026 के ब्लॉक स्तर पर आयोजित मुकाबले में 54 बाल वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया। जूनियर वर्ग में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के प्रेरणा ने पहला स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में मेहलचौरी के नीरज ने शीर्ष स्थान पाया।