लखीसराय: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पहुंचे अशोक धाम, मंदिर में की पूजा
सोमवार की पूर्वाह्न सुवे के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा लखीसराय के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर पहुंचे.जहां वे अशोक धाम महोत्सव 2025 कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं. सबसे पहले पूर्वाह्न 11 बजे डिप्टी सीएम अशोक धाम मंदिर स्थित इंद्रदमनेश्वर भगवान भोले शंकर के शिवलिंग की पूजा अर्चना की. उनके साथ जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्रा एवं जिला के कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे.