लखीसराय: नया बाजार चैती दुर्गा स्थान मंदिर परिसर में मेले के आयोजन के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
नया बाजार चैती दुर्गा स्थान मंदिर परिसर में मेले के आयोजन में रविवार की संध्या 7:43 पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। जबकि रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा में मेले के आयोजन को लेकर कवैया थाना अध्यक्ष अमित कुमार एवं थाने के अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी काफी सजग व चौकस देखे गए।