लखीसराय: पुरानी बाजार महावीर मंदिर से रामनवमी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, पुलिस प्रशासन मौजूद रहा
शहर की पुरानी बाजार मंदिर परिसर से रामनवमी त्योहार को लेकर रविवार की संध्या 7:36 पर रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई। रामनवमी शोभा यात्रा निकाले जाने को लेकर नगर थाने के पुलिस पदाधिकारी काफी संख्या में रामनवमी शोभायात्रा में मौजूद रहे। शोभा यात्रा के दौरान जय श्री राम का उद्घोष करते हुए लाठी तलवार से एक से बढ़कर एक करतब दिखाए गए।