लखीसराय: चैत्र नवरात्र के नवमी पर लखीसराय में पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
चैत्र नवरात्र के नवमी को लखीसराय शहर के विभिन्न चैती दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा दर्शन एवं पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई.रविवार की अपराह्न 7 बजे पूजा पंडालून में काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करते नजर आए. पूजा पंडालों में तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया गया है.