लखीसराय: लखीसराय सदर अस्पताल में विधायक ने सड़क हादसे में घायल दो लोगों का हाल जाना
रविवार के अपराह्न 4:30 बजे सूरजगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रहलाद यादव सदर अस्पताल लखीसराय पहुंचे. जहां वे सड़क हादसे में घायल 2 लोगों का हाल जाना. विधायक ने सिविल सर्जन डॉ. बी.पी.सिन्हा से बात कर बेहतर उपचार दिए जाने की बात कही. रविवार की अपराह्न 2 बजे थाना क्षेत्र के दाढ़ीसीर मोड़ के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार 1 व्यक्ति की मौत हो गई 2 जख्मी हो गए.