सांगानेर: जयपुर के वार्ड 149 में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने आए विधायक शर्मा को लोगों ने दिखाए काले झंडे
जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों मे 11 सितंबर को होने वाले चुनाव को लेकर सरगमिया तेज हो चुकी है। चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे प्रत्याशियों के विरोध भी सामने आ रहे हैं। वही आमेर विधानसभा क्षेत्र के 149 वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी अंजलि ब्रह्मभट्ट के समर्थन में कांग्रेस के विधायक प्रशांत शर्मा प्रचार प्रसार करने पहुंचे तो लोगो ने विरोध किया।