गभाना: गभाना क्षेत्र में एसएसपी ने पीआरवी और अन्य ड्यूटियों का किया औचक निरीक्षण
गभाना क्षेत्र में देर रात एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पीआरवी और अन्य पुलिस ड्यूटियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता और व्यवस्थाओं को परखा।