महोबा: महोबा जिला अस्पताल में लगाई गई मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री मशीन
Mahoba, Mahoba | Sep 30, 2026 महोबा जिला अस्पताल में अब कंबल, चादर, तकिया और परदे मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री प्लेटफार्म में धुलेंगे। 4 लाख रुपये की लागत से वॉशर, ड्रायर और प्रेस मशीनें लगाई गई हैं। अभी तक कपड़े बाहर से धुलवाए जाते थे, जिससे मरीजों को समय पर साफ चादरें नहीं मिल पाती थीं। सीएमएस डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि लखनऊ की कंपनी को टेंडर मिला है और एक हफ्ते में संचालन शुरू हो जायेगा।