मेहगांव: मेहगांव थाना क्षेत्र में ग्राम कठमा के पास रेत से भरा ट्रैक्टर ट्राली ज़ब्त, मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Feb 11, 2025 मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रधान आरक्षक जितेंद्र पाराशर ने मंगलवार को लगभग 2.30 बजे ग्राम कठमा के पास मौ रोड पर रेत से भरा हुआ स्वराज ट्रैक्टर मय ट्राली के जप्त किया। जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपए बताई है।पुलिस ने लोकेंद्र गुर्जर एवं स्वराज ट्रेक्टर मालिक के खिलाफ मंगलवार को लगभग 4:00 बजे मामला दर्ज कर लिया है।