मेहगांव: भाजपा अनुसूचितजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भिंड में स्वागत, दिल्ली चुनाव में अहम भूमिका पर चर्चा
Mehgaon, Bhind | Feb 10, 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य का भिंड जिले के मेहगांव, गोहद विधानसभा में सोमवार को 4 बजे जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली में 2 महीने से प्रचार प्रसार में पूरी ताकत झोंककर बहुमत दिलाने का प्रयास किया।