मेहगांव: मेहगांव थाना क्षेत्र के पनउआ गांव में बंटवारे को लेकर मारपीट, मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Feb 8, 2025 मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी लाखन जाटव निवासी पनउआ ने पुलिस को बताया।कि बंटवारे के विवाद को लेकर 7 फरवरी को लगभग 2:30 बजे मलखान सिंह,पप्पू सिंह एवं पार्वती जाटव निवासी पनउआ ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। एवं जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर 8 फरवरी को लगभग 1 बजे मामला दर्ज कर लिया है।