मेहगांव: भिंड में मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की जिला इकाई का गठन, फूप में हुआ निर्वाचन
Mehgaon, Bhind | Feb 9, 2025 मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला इकाई भिंड के निर्वाचन हेतु चुनाव अधिकारी राजेश पैकरा पर्यवेक्षक श्यामवीर राठौर के मार्गदर्शन में अशासकीय महाराणा प्रताप एजुकेशन अकैडमी बुक में जिला इकाई का गठन हेतु निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई जिसमें 25 आवेदन प्राप्त हुए। सभी पदों के एक-एक आवेदन प्राप्त होने से सभी आवेदन स्वीकृत किए गए यह प्रक्रिया रविवार को लगभग 1:00 बजे की गई।