मेहगांव: भिंड के आयुष विभाग ने खेरियाबाग में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया, 64 मरीजों का किया परीक्षण
Mehgaon, Bhind | Feb 10, 2025 आयुष विभाग भिंड द्वारा सोमवार को लगभग 2:00 बजे मेहगांव ब्लॉक के खेरियाबाग गांव में आयुष चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर लगाकर 64 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें उक्त रक्तचाप,गठिया बात जीर्ण ज्वर,श्वास रोग, स्त्री रोग,बच्चों से संबंधित रोग, उदर रोग आदि रोगों का निशुल्क चेकअप तथा हीमोग्लोबिन ब्लड शुगर परीक्षण किया गया एवं दवा वितरण की गई।