मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र में बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत में बाइक सवार दो लोग घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
भोगांव थाना क्षेत्र में भोगांव मैनपुरी रोड पर बाइक और ई रिक्शा की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार सीतापुर निवासी अनेक सिंह अपने एक साथी के साथ मथुरा बाइक से जा रहे थे। तभी ई रिक्शा से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाकर भर्ती कराया गया जहां का उपचार किया जा रहा है।