मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार दो लोग घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कोतवाली थाना क्षेत्र के गढ़िया के पास दो बाईकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार रितिक और दूसरा बाइक सवार रवि कुमार घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।