मैनपुरी: बरनाहल क्षेत्र में हुई दंपति को हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 2 लोगों को किया गिरफ्तार
बरनाहल क्षेत्र के ग्राम फुलापुर में बीती 26 जनवरी की रात्रि में बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी गई थी। जिसमें एसपी के निर्देश पर 5 टीमें गठित की थी। वहीं घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने हत्या करने वाले परिवार के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने घर से लूटा हुआ सारा समान बरामद किया है। वहीं पकड़े गए अभियुक्तों के नाम अर्जुन ओर आनंद है।