मैनपुरी: एसपी के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 154 गाड़ियों के चालान के बाद ₹2,45,000 का वसूला जुर्माना
मैनपुरी में एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया है। वहीं वाहन चेकिंग अभियान में यातायात पुलिस ने 154 गाड़ियों के चालान काटने के बाद 2,45,000 रुपए का जुर्माना वसूला है। वही पूरी कार्रवाई के बाद यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से नियमों का पालन करने के लिए दिशा निर्देश दिए है।