चौगाईं: चौगाईं में पूर्व सांसद वशिष्ठ नारायण से मिले सीएम नीतीश के पुत्र निशांत, सदस्यता के बाद लिया आशीर्वाद
Chaugain, Buxar | Mar 10, 2026 चौगाईं निवासी जदयू के भीष्म पितामह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्य तथा पूर्व सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने मुलाकात कर सोमवार की दोपहर एक बजे उनका आशीर्वाद लिया। हाल ही में जदयू की सदस्यता ग्रहण करने के बाद निशांत कुमार पहली बार उनसे मिलने उनके आवास पर पहुंचे।