Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
किसान
कांग्रेस
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

बोकारो में “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” का दिखने लगा असर, नियम तोड़ने वालों को नहीं मिल रहा ईंधन बोकारो में बुधवार को यातायात पुलिस ने एक बार फिर “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” अभियान की शुरुआत की। पेट्रोल पंपों को बिना हेलमेट बाइक चालकों को ईंधन नहीं देने और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया गया है। पुलिस के निर्देशानुसार शहर के अधिकतर पेट्रोल पम्पों में बिना हेलमेट के बाइक या स्कूटी सवारों को पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। उधर सड़क पर हेलमेट चेकिंग भी जारी है। #bokaro #BokaroNews #NoHelmetNoPetrol #HelmetSafety #RoadSafety #TrafficPolice

Chas, Bokaro | Jul 9, 2026

MORE NEWS

चास थाना परिसर में थाना दिवस आयोजित, भूमि विवाद से जुड़े मामलों का हुआ निष्पादन,मजिस्ट्रेट जया कुमारी व एएसपी वेदांत शंकर की मौजूदगी में हुई सुनवाई

चास थाना परिसर में थाना दिवस आयोजित, भूमि विवाद से जुड़े मामलों का हुआ निष्पादन,मजिस्ट्रेट जया कुमारी व एएसपी वेदांत शंकर की मौजूदगी में हुई सुनवाई

Chas, Bokaro | Jul 9, 2026

बोकारो के इस कॉलेज के छात्रों को मिल रहा नामी कंपनियों में शानदार प्लेसमेंट

#JharkhandNews
#BokaroUpdates
#PlacementDrive
#CareerOpportunities
#EducationNews

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस (GGSESTC) ने 2025-26 सत्र के कैंपस प्लेसमेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के करीब 40 छात्रों का चयन देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ है। चयनित छात्रों को सालाना 3 लाख से 9 लाख रुपये तक का आकर्षक पैकेज मिला है, जबकि औसत पैकेज 4.15 लाख रुपये रहा। टाटा स्टील, एडोबी, कॉग्निजेंट, बर्जर पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और अपोलो टायर्स जैसी कंपनियों ने भर्ती की। निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार ने कहा कि ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया से छात्रों को बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

बोकारो के इस कॉलेज के छात्रों को मिल रहा नामी कंपनियों में शानदार प्लेसमेंट #JharkhandNews #BokaroUpdates #PlacementDrive #CareerOpportunities #EducationNews गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस (GGSESTC) ने 2025-26 सत्र के कैंपस प्लेसमेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के करीब 40 छात्रों का चयन देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ है। चयनित छात्रों को सालाना 3 लाख से 9 लाख रुपये तक का आकर्षक पैकेज मिला है, जबकि औसत पैकेज 4.15 लाख रुपये रहा। टाटा स्टील, एडोबी, कॉग्निजेंट, बर्जर पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और अपोलो टायर्स जैसी कंपनियों ने भर्ती की। निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार ने कहा कि ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया से छात्रों को बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

Chas, Bokaro | Jul 9, 2026

बोकारो: पुपुनकी दामोदर घाट बनेगा नया पर्यटन केंद्र, पांच करोड़ की विकास योजना पर तैयारी तेज

बोकारो: पुपुनकी दामोदर घाट बनेगा नया पर्यटन केंद्र, पांच करोड़ की विकास योजना पर तैयारी तेज

Chas, Bokaro | Jul 8, 2026

फिर आया “नो हेलमेट, नो पेट्रोल”… इस बार भी होगा कमाल या कुछ दिनों बाद फिर हो जाएगा गायब ?

Bokaro: शहर की सड़कों पर सुरक्षा का फरमान फिर दस्तक दे चुका है। यातायात पुलिस ने एक बार फिर पेट्रोल पंपों को याद दिलाया है कि “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” नियम लागू करें। आदेश जारी होते ही पेट्रोल पंपों पर बैनर लगाने, जागरूकता फैलाने और बिना हेलमेट वालों को पेट्रोल नहीं देने की बातें शुरू हो गई हैं।  लेकिन सवाल वही पुराना है… क्या इस बार यह अभियान सच में सड़क सुरक्षा की आदत बनेगा या फिर कुछ दिनों बाद फाइलों और बैनरों में ही नजर आएगा?

##पहले भी आया था यह नियम, मगर कितने दिन चला?

“नो हेलमेट, नो पेट्रोल” का फरमान पहले भी कई बार दिया गया है। शुरुआत में पेट्रोल पंपों पर सख्ती दिखी, कुछ दिनों तक बिना हेलमेट वाले बाइक चालकों को पेट्रोल नहीं मिला, लोगों ने हेलमेट पहनना भी शुरू किया। लेकिन जैसे-जैसे समय बीता, नियमों की सख्ती ढीली पड़ती गई और कई जगहों पर फिर वही पुराना नजारा लौट आया।

##नियम से ज्यादा जरूरी है लगातार निगरानी

सिर्फ आदेश जारी करने और बैनर लगाने से सड़क सुरक्षा मजबूत नहीं होगी। जरूरत है कि यातायात पुलिस लगातार पेट्रोल पंपों की जांच करे और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई भी हो। वरना यह अभियान भी “कुछ दिन की सुर्खियां” बनकर रह जाएगा।

##जनता भी पूछ रही है सवाल

लोगों का कहना है कि हेलमेट पहनना अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी है, लेकिन नियम तभी सफल होगा जब इसे बिना भेदभाव और लगातार लागू किया जाए। अब देखना होगा कि बोकारो में इस बार “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” अभियान कितने दिन चलता है और क्या यह वास्तव में सड़क हादसों को कम करने में मददगार साबित होता है या फिर कुछ समय बाद एक और भूला हुआ अभियान बन जाता है। 

 

#Bokaro #BokaroNews #NoHelmetNoPetrol #TrafficRules #RoadSafety #BokaroPolice #JharkhandNews

फिर आया “नो हेलमेट, नो पेट्रोल”… इस बार भी होगा कमाल या कुछ दिनों बाद फिर हो जाएगा गायब ? Bokaro: शहर की सड़कों पर सुरक्षा का फरमान फिर दस्तक दे चुका है। यातायात पुलिस ने एक बार फिर पेट्रोल पंपों को याद दिलाया है कि “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” नियम लागू करें। आदेश जारी होते ही पेट्रोल पंपों पर बैनर लगाने, जागरूकता फैलाने और बिना हेलमेट वालों को पेट्रोल नहीं देने की बातें शुरू हो गई हैं। लेकिन सवाल वही पुराना है… क्या इस बार यह अभियान सच में सड़क सुरक्षा की आदत बनेगा या फिर कुछ दिनों बाद फाइलों और बैनरों में ही नजर आएगा? ##पहले भी आया था यह नियम, मगर कितने दिन चला? “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” का फरमान पहले भी कई बार दिया गया है। शुरुआत में पेट्रोल पंपों पर सख्ती दिखी, कुछ दिनों तक बिना हेलमेट वाले बाइक चालकों को पेट्रोल नहीं मिला, लोगों ने हेलमेट पहनना भी शुरू किया। लेकिन जैसे-जैसे समय बीता, नियमों की सख्ती ढीली पड़ती गई और कई जगहों पर फिर वही पुराना नजारा लौट आया। ##नियम से ज्यादा जरूरी है लगातार निगरानी सिर्फ आदेश जारी करने और बैनर लगाने से सड़क सुरक्षा मजबूत नहीं होगी। जरूरत है कि यातायात पुलिस लगातार पेट्रोल पंपों की जांच करे और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई भी हो। वरना यह अभियान भी “कुछ दिन की सुर्खियां” बनकर रह जाएगा। ##जनता भी पूछ रही है सवाल लोगों का कहना है कि हेलमेट पहनना अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी है, लेकिन नियम तभी सफल होगा जब इसे बिना भेदभाव और लगातार लागू किया जाए। अब देखना होगा कि बोकारो में इस बार “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” अभियान कितने दिन चलता है और क्या यह वास्तव में सड़क हादसों को कम करने में मददगार साबित होता है या फिर कुछ समय बाद एक और भूला हुआ अभियान बन जाता है। #Bokaro #BokaroNews #NoHelmetNoPetrol #TrafficRules #RoadSafety #BokaroPolice #JharkhandNews

Chas, Bokaro | Jul 8, 2026

बोकारो में “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” का दिखने लगा असर, नियम तोड़ने वालों को नहीं मिल रहा ईंधन बोकारो में बुधवार को यातायात पुलिस ने एक बार फिर “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” अभियान की शुरुआत की। पेट्रोल पंपों को बिना हेलमेट बाइक चालकों को ईंधन नहीं देने और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया गया है। पुलिस के निर्देशानुसार शहर के अधिकतर पेट्रोल पम्पों में बिना हेलमेट के बाइक या स्कूटी सवारों को पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। उधर सड़क पर हेलमेट चेकिंग भी जारी है। #bokaro #BokaroNews #NoHelmetNoPetrol #HelmetSafety #RoadSafety #TrafficPolice - Chas News