बोकारो के इस कॉलेज के छात्रों को मिल रहा नामी कंपनियों में शानदार प्लेसमेंट
#JharkhandNews
#BokaroUpdates
#PlacementDrive
#CareerOpportunities
#EducationNews
गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस (GGSESTC) ने 2025-26 सत्र के कैंपस प्लेसमेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के करीब 40 छात्रों का चयन देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ है। चयनित छात्रों को सालाना 3 लाख से 9 लाख रुपये तक का आकर्षक पैकेज मिला है, जबकि औसत पैकेज 4.15 लाख रुपये रहा। टाटा स्टील, एडोबी, कॉग्निजेंट, बर्जर पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और अपोलो टायर्स जैसी कंपनियों ने भर्ती की। निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार ने कहा कि ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया से छात्रों को बेहतर अवसर मिल रहे हैं।
Chas, Bokaro | Jul 9, 2026