मंझनपुर: अढौली गांव में घर के बाहर बैठे बुजुर्ग पर महिला ने चाकू से किया हमला, हालत गंभीर, प्रयागराज किया गया रेफर
महेवाघाट थाना क्षेत्र के अढौली गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक बुजुर्ग पर अचानक चाकू से हमला कर दिया गया। घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे की है, जब 74 वर्षीय शिव सिंह पटेल पुत्र स्वर्गीय राम खेलावन अपने घर के बाहर बैठे थे। सीओ जेपी पांडेय ने बताया कि पड़ोसी गांव की एक पहचान की महिला वहां आई और बातचीत के दौरान अचानक शिव सिंह पर हमला कर दिया है।