मंझनपुर: SP का बड़ा एक्शन: कौशाम्बी पुलिस लाइन में परेड में ली सलामी, बैरकों से लेकर मेस तक किया सघन निरीक्षण और दिए कड़े निर्देश
कौशाम्बी जनपद में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने शुक्रवार को समय करीब 7 बजे कौशाम्बी पुलिस लाइन का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली और पुलिस बल की टुकड़ियों का टोलीवार निरीक्षण कर अनुशासन, ड्रेस कोड और फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया। सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।