मंझनपुर: AI से बनाए गए विवादित वीडियो ने मचाया बवाल, अंबेडकर-राम संग दिखाई गई दौड़, मंझनपुर का युवक बताया जा रहा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डॉ. भीमराव अंबेडकर और भगवान राम को एक साथ दौड़ते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो (AI) की मदद से तैयार किया गया है और इसे इंस्टाग्राम पर महेंद्र कुमार नामक यूज़र आईडी से पोस्ट किया गया है। पोस्ट के साथ महेंद्र कुमार जाटव, निवासी मंझनपुर, कौशाम्बी का नाम भी जोड़ा गया है।