मोहनपुरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, मैक्स पिकअप और ट्रक की टक्कर; तीन की मौत
सोरों आ रहे राजस्थान के यात्रियों से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल; गंभीर घायलों को अलीगढ़ रेफर
कासगंज, 31 अगस्त। मोहनपुरा हाईवे पर सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे शिवा इंटर कॉलेज, ग्राम कांतोर के सामने मैक्स पिकअप और टाटा ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मैक्स पिकअप में सवार राजस्थान के यात्रियों में से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार मैक्स पिकअप संख्या RJ02GB4482 को भूपेंद्र पुत्र राधेश्याम, निवासी नथौली का पुरा, थाना हिण्डौन, जनपद करौली, राजस्थान चला रहा था। वहीं टाटा ट्रक संख्या RJ36GB1404 को आरिफ पुत्र हिंगा कठक, निवासी ग्राम सरकाना, थाना ब्यावर सदर, राजस्थान चला रहा था। ट्रक शाहजहांपुर से एनिमल फीड लेकर जयपुर जा रहा था।
बताया गया कि मैक्स पिकअप में सवार सभी यात्री राजस्थान के करौली और भरतपुर जनपदों से सोरों आ रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल कासगंज भेजा गया।
तीन लोगों की मौत
जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उमेश, प्रेम और नेहरू को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल नैतिक, प्रियांश, भूपेंद्र, वंदना, अंजलि, रीना, रंजित, भावना और हेमंत को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर किया गया है। अन्य घायलों का जिला अस्पताल कासगंज में उपचार जारी है।
डीएम-एसपी ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक कासगंज ओपी सिंह और जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से उनके उपचार की जानकारी ली। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
घटना के बाद मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
हादसे में शामिल यात्रियों का विवरण
1. भूपेंद्र पुत्र राधेश्याम, उम्र 27 वर्ष — चालक
2. हेमंत पुत्र राजेश, उम्र 16 वर्ष
3. रामजीत पुत्र तेजराम, उम्र 33 वर्ष
4. उमेश पुत्र बबलू, उम्र 26 वर्ष — मृतक
5. रवींद्र पुत्र रामचंद्र
6. कविता पत्नी उमेश
7. तेजराम पुत्र रामखिलाड़ी, उम्र 60 वर्ष
8. नेकराम पुत्र रामभरोसे, उम्र 60 वर्ष
9. नेहरू पुत्र रामखिलाड़ी, उम्र 25 वर्ष — मृतक
10. प्रेम पत्नी तेजराम, उम्र 50 वर्ष — मृतका
11. सपना पत्नी गौतम, उम्र 20 वर्ष
12. सीमा पत्नी रवींद्र, उम्र 25 वर्ष
13. चंद्रबान पुत्र नेहरू, उम्र 25 वर्ष
14. राजकुमारी पत्नी रामजीत, उम्र 30 वर्ष
15. अंजली पत्नी मनीष, उम्र 26 वर्ष
16. वंदना पत्नी चंद्रबान, उम्र 22 वर्ष
17. रीना पत्नी करमवीर, उम्र 32 वर्ष
18. मयंक पुत्र राजेश, उम्र 14 वर्ष
19. लक्ष्य पुत्र रवींद्र, उम्र 10 वर्ष
20. चिराग पुत्र उमेश चंद्र, उम्र 5 वर्ष
21. रियांस पुत्र उमेश चंद्र, उम्र 2 वर्ष
22. नैतिक पुत्र रवींद्र, उम्र 12 वर्ष
23. प्रियांश पुत्र उमेश, उम्र 3 वर्ष
24. विमलेश पत्नी नेहरू, उम्र 26 वर्ष
25. काना पुत्र चंद्रबान, उम्र 2 वर्ष
26. रामचंद्र भान पुत्र नेहरू, उम्र 25 वर्ष
नोट: प्रारंभिक सूचना के आधार पर मृतकों की संख्या तीन बताई गई है। घायलों के नाम और स्थिति उपचार/रेफर किए जाने के दौरान बदल सकती है।