कासगंज सिकंदराराऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: पिकअप-ट्रक की भीषण भिड़ंत, 3 की मौत; कई घायल
कासगंज। मोहनपुरा हाईवे पर शिवा इंटर कॉलेज, ग्राम कांतोर के सामने सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे मैक्स पिकअप और टाटा ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में राजस्थान से सोरों आ रहे यात्रियों से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
🕯️ हादसे में उमेश, प्रेम और नेहरू की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं। गंभीर घायलों में नैतिक, प्रियांश, भूपेंद्र, वंदना, अंजलि, रीना, रंजित, भावना और हेमंत को बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर किया गया है।
घायलों का जिला अस्पताल कासगंज में उपचार कराया गया। हादसे की सूचना पर डीएम प्रणय सिंह और एसपी कासगंज ओपी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। अधिकारियों ने संबंधितों को बेहतर उपचार एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश दिए।
📍 मोहनपुरा हाईवे, कासगंज
⚠️ मौके पर पुलिस बल मौजूद है और घटना की जांच की जा रही है।
👉 हादसे से जुड़ी हर अपडेट के लिए Soron Live 24 से जुड़े रहें।
#Kasganj #KasganjNews #RoadAccident #Soron #SoronLive24 #BreakingNews #RoadAccidentNews