DM निखिल धनराज निप्पाणीकर ने टीकारामपुर और नौवागढ़ी महेशपुर दियारा के कटावग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर गंगा कटाव की स्थिति का जायजा लिया। प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत कर जल्द कटाव निरोधी कार्य शुरू कराने और नियमित निगरानी के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान सफेद बालू के अवैध उत्खनन की शिकायत पर डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही लोगों से अवैध उत्खनन की सूचना प्रशासन को देने की अपील की और भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
#Munger #Ganga #Erosion #Munger #IllegalMining District Administration Munger
Munger, Munger | Jul 8, 2026