जलालाबाद: रामगंगा और बहगुल नदी में बाढ़ से पुलिया टूटी, तीन गांवों का आवागमन ठप
जलालाबाद। रामगंगा व बहगुल नदी की बाढ़ से पिटारमऊ-मझरा-कटरिया संपर्क मार्ग पर बनी पुरानी पाइप वाली पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे मझरा, कटरिया और नूरपुर करही गांवों के ग्रामीणों का जलालाबाद तहसील मुख्यालय और मंडी तक आवागमन प्रभावित हो गया है