सधोट में किसान सभा गठित, बाला राम और डॉ करतार सिंह शोली स्लाहकार, कुलदीप अध्यक्ष और दीपक प्रेमी बने सचिव
किसानों की समस्याओं पर 5 सितंबर को सजयाओपिपलु में होगा सम्मेलन-भूपेंद्र
धर्मपुर (मंडी)
धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सधोट में हिमाचल किसान सभा की बैठक बाला राम की अध्यक्षता में और खण्ड प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने नेतृत्व में आयोजित की गई।जिसमें प्रमुख मुद्दा किसानों द्धारा बीजे गए बीज का नकली निकलना और उससे हुए नुक्सान की भरपाई करने की मांग सरकार से उठाने का रहा साथ ही विभाग से अगले सीजन के सही गुणवत्ता के बीज किसानों को मुहैया कराने की मांग उठाई गई।इसके अलावा फ़सल बीमा योजना के तहत मिलने वाली सहायता की जानकारी प्रदान करने के लिए शिविर आयोजित करने की मांग भी उठाई गई और बंदरों की समस्या का स्थायी समाधान करने तथा मलकियत भूमि पर उगे पेड़ों को काटने पर लगे प्रतिबंध को हटाने की भी मांग उठाई गई।बैठक में सधोट में बैंक शाखा खोलने और हमीरपुर से लिये सुबह शाम बस चलाने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।एनएच निर्माण कार्य में को जल्द पूरा करने तथा गासितां खड्ड पर निर्माणाधीन पुल और इसके दोनों ओर अप्रोच रोड़ निर्माण कार्य को जल्दी पूरा करने की मांग उठाई गई।इसी प्रकार स्मार्ट बिजली मीटर लगाने विरोध करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया और यदि कम्पनी इन्हें जबर्दस्ती लगाने का काम करती है तो किसान सभा इसका विरोध करेगी।बैठक में पँचायत कमेटी का गठन किया गया जिसमें बाला राम और पँचायत प्रधान डॉ करतार सिंह शोली को सलाहकार कुलदीप ठाकुर को प्रधान भाग सिंह-1को वरिष्ठ उपप्रधान प्रकाश वर्मा को उप प्रधान दीपक प्रेमी को सचिव दीप कुमार और सुरेश कुमार को सह सचिव तथा रमेश चंद कोषाध्यक्ष चुना गया।इसके अलावा जोगिन्दर पाल, नेक राम, बलबीर सिंह, भाग सिंह-2 रत्न चन्द, कन्हया लाल,रघु राम,कैप्टन विनोद,लीला देवी, रणजीत सिंह और विनोद कुमार को कमेटी सदस्य चुना गया और निर्णय लिया गया कि अगली बैठक में महिलाओं को भी कमेटी में शामिल किया जाएगा और 5 सितंबर को सजयाओपीपलु में होने वाले किसान सम्मेलन में 15 डेलीगेट भाग लेंगे और उससे पहले सभी गांवों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और सभी घरों से किसान सभा के सदस्य बनाये जाएंगे औऱ किसानों की अन्य प्रमुख मांगों कि जानकारी प्राप्त की जाएगी जिनके समाधन के लिए एक्शन प्लान तैयार किया जायेगा।
#devbhoomilivehp #everyonehighlightsfollowers #nonfollowersviewersfollowers #highlight2026 #reelschallenge
Dharmpur, Mandi | Aug 22, 2026