Public App Logo
Profile Picture

धर्मपुर टिहरा मंडप व संधोल

@susheel272104
63647Followers
8Following
1-2 दिसंबर को दिल्ली में मजदूरों का ऐतिहासिक प्रतिरोध, हिमाचल से हजारों मजदूर होंगे लामबंद
सीटू राज्य कमेटी की बैठक में व्यापक तैयारी का निर्णय, “मजदूरों! घेरो दिल्ली” के आह्वान को सफल बनाने का संकल्प
शिमला। सीटू हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी की शिमला में आयोजित बैठक में 1 दिसंबर 2026 को दिल्ली में होने वाले विशाल मजदूर प्रतिरोध कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश से व्यापक मजदूर लामबंदी करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने की, जबकि महासचिव प्रेम गौतम ने आंदोलन को लेकर संगठनात्मक तैयारियों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक में हिमाचल के विभिन्न जिलों और संबंधित यूनियनों से अधिक से अधिक मजदूरों को दिल्ली पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
सीटू राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा और महासचिव प्रेम गौतम ने कहा कि 1 दिसंबर को कम से कम एक लाख वॉलंटियर्स को दिल्ली में लामबंद करने का लक्ष्य रखा गया है। देश के विभिन्न राज्यों से मजदूर लाल झंडों के साथ दिल्ली पहुंचेंगे और रामलीला मैदान से संसद एवं इंडिया गेट की ओर मार्च करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम महज एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि मजदूर वर्ग के “अवज्ञा और प्रतिरोध” के संघर्ष के नए चरण की शुरुआत है।
सीटू नेताओं ने कहा कि केंद्र की वर्तमान सरकार की मजदूर, किसान और आम जनता विरोधी नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी, महंगाई, असमानता और रोजगार की असुरक्षा लगातार बढ़ रही है। वहीं, श्रमिकों के दशकों के संघर्षों से हासिल अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है और श्रम कानूनों को चार श्रम संहिताओं में बदलकर श्रमिकों को अधिक असुरक्षित बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मजदूरों की आवाज दबाने, ट्रेड यूनियन गतिविधियों को सीमित करने और हड़ताल जैसे लोकतांत्रिक संघर्षों को अपराध की तरह पेश करने की कोशिशों का डटकर प्रतिरोध किया जाएगा।
सीटू नेताओं ने कहा कि देशभर में लगातार आयोजित हो रहे सम्मेलनों और मजदूर संगठनों की बैठकों में जिस संघर्ष के रास्ते को निर्धारित किया गया है, आगे की सभी कार्रवाइयां उसी अवज्ञा और प्रतिरोध की दिशा में आगे बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि मजदूर वर्ग अपने अधिकारों और मांगों को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करेगा।
30 नवंबर तक दिल्ली पहुंचने का आह्वान
सीटू राज्य कमेटी ने हिमाचल प्रदेश के सभी जिला एवं संबंधित यूनियनों को व्यापक तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के मजदूरों से आह्वान किया गया है कि वे 30 नवंबर 2026 की रात तक दिल्ली पहुंचें, ताकि 1 दिसंबर की सुबह 10 बजे शुरू होने वाले मार्च में समय पर शामिल हो सकें। सीटू नेताओं ने कहा कि संघर्ष की परिस्थितियों को देखते हुए सभी प्रतिभागी पर्याप्त तैयारी के साथ दिल्ली पहुंचें और आवश्यकता पड़ने पर रात में भी सड़कों पर डटे रहने के लिए तैयार रहें। दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले मजदूरों को 3 दिसंबर की शाम से पहले वापसी की योजना न बनाने का भी आह्वान किया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा आंदोलन को रोकने अथवा बाधाएं खड़ी करने की किसी भी कोशिश के बावजूद मजदूर शांतिपूर्ण लेकिन दृढ़ संघर्ष के माध्यम से अपनी मांगों को बुलंद करेंगे। जहां भी प्रशासन आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास करेगा, वहां मजदूर अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत सड़क पर बैठकर अपनी मांगों के समाधान की मांग करेंगे।
छह प्रमुख मांगों को लेकर होगा संघर्ष
सीटू राज्य कमेटी ने कहा कि यह संघर्ष किसी एक वर्ग या क्षेत्र की मांगों तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के करोड़ों मजदूरों और मेहनतकशों के अधिकारों से जुड़ा है। आंदोलन की प्रमुख मांगों में चार श्रम संहिताओं को वापस लेना, 45वें और 46वें भारतीय श्रम सम्मेलन (ILC) की सर्वसम्मत सिफारिशों को लागू करना और स्कीम वर्कर्स को मजदूर का दर्जा देना शामिल है। सीटू ने स्कीम वर्कर्स को न्यूनतम वेतन, EPF, ESI, ग्रेच्युटी तथा अन्य सभी कानूनी लाभ सुनिश्चित करने और जब तक यह लागू नहीं होता, तब तक उनके मानदेय में तत्काल वृद्धि करने की मांग की है।
इसके अलावा सभी भारतीय मजदूरों के लिए ₹42,000 न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करने, सभी स्व-रोजगार वाले वर्कर्स के लिए ₹42,000 की न्यूनतम मासिक आय तथा सभी के लिए ₹21,000 की सार्वभौमिक न्यूनतम पेंशन लागू करने की मांग की गई है। सरकारी, अर्ध-सरकारी संस्थानों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में सभी रिक्त पदों को भरने तथा स्थायी एवं लगातार चलने वाले काम में लगे सभी ठेका और गैर-नियमित मजदूरों को नियमित करने की मांग भी आंदोलन में उठाई जाएगी। नियमितीकरण होने तक समान काम करने वाले स्थायी कर्मचारियों के बराबर ठेका मजदूरों को वेतन देने की मांग की गई है।
सीटू ने श्रमिक सुरक्षा के नियमों का जानबूझकर उल्लंघन बंद करने, दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और श्रमिकों के कानूनी अधिकारों एवं वैधानिक लाभों का उल्लंघन करने वाले नियोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही ट्रेड यूनियन गतिविधियों और हड़ताल जैसे लोकतांत्रिक संघर्षों का अपराधीकरण बंद करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई जाएगी।
आंदोलन में जल, जमीन और जंगल पर जनता के अधिकारों की रक्षा की मांग भी शामिल है। सीटू ने देश की प्राकृतिक एवं राष्ट्रीय संपत्तियों की रक्षा करने तथा अंधाधुंध जमीन हड़पना बंद करने की मांग की है। विकास परियोजनाओं से विस्थापित लोगों के लिए पुनर्वास, पुनर्स्थापन और रोजगार सुनिश्चित करने की मांग भी की जाएगी।
हिमाचल से होगी व्यापक मजदूर लामबंदी
सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा और महासचिव प्रेम गौतम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकारी, अर्ध-सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र, उद्योग, निर्माण, परिवहन, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, आंगनवाड़ी, मिड-डे मील, आशा, आउटसोर्स, ठेका, स्कीम वर्कर्स तथा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के बीच इस अभियान को व्यापक रूप से ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी मजदूरों को न्यूनतम वेतन, नियमितीकरण, समान काम का समान वेतन, सामाजिक सुरक्षा, EPF, ESI, ग्रेच्युटी, पेंशन तथा रोजगार की सुरक्षा के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की नीतियों का असर प्रदेश के मजदूरों पर भी पड़ रहा है। ऐसे में दिल्ली का यह संघर्ष हिमाचल के मजदूरों के स्थानीय संघर्षों से सीधे जुड़ा हुआ है। सभी जिला कमेटियों, यूनियनों, इकाइयों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया है कि 1 दिसंबर के दिल्ली कार्यक्रम को सीटू के संगठनात्मक अभियान की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए गांव, पंचायत, औद्योगिक क्षेत्रों, सरकारी संस्थानों और कार्यस्थलों तक मजदूरों को लामबंद किया जाए।
सीटू नेताओं ने कहा कि आज आवश्यकता है कि देश का मजदूर वर्ग अपनी ताकत को पहचानते हुए एकजुट हो और सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष खड़ा करे। उन्होंने जोर देकर कहा कि लाल झंडे के नीचे संगठित मजदूर वर्ग अपनी पूरी ताकत और दृढ़ संकल्प के साथ दिल्ली पहुंचेगा और अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करेगा।
नम्बरदारों की समस्याओं और मांगों पर एसडीएम ने की सकारात्मक चर्चा
नम्बरदार जन कल्याण महासंघ की बैठक में पहचान पत्र, बैठने की व्यवस्था और रिक्त पद भरने समेत कई मुद्दे उठे
<nis:link nis:type=tag nis:id=devbhoomilivehp nis:value=devbhoomilivehp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=everyonehighlightsfollowers nis:value=everyonehighlightsfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowersviewersfollowers nis:value=nonfollowersviewersfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight2026 nis:value=highlight2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reelschallenge nis:value=reelschallenge nis:enabled=true nis:link/>
रिज मैदान पर दो गुटों में मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
<nis:link nis:type=tag nis:id=devbhoomilivehp nis:value=devbhoomilivehp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=everyonehighlightsfollowers nis:value=everyonehighlightsfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowersviewersfollowers nis:value=nonfollowersviewersfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight2026 nis:value=highlight2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reelschallenge nis:value=reelschallenge nis:enabled=true nis:link/>
बिंगा के कचालू अब स्वाद कचालू क़िस्म के रूप में रजिस्टर्ड
 एफपीओ धर्मपुर ने बिंगा के कचालुओं को राष्ट्रीय स्तर पर दिलवाई पहचान,कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर ने किया मार्गदर्शन

अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी पुलिस जांच में जुटी फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया 
<nis:link nis:type=tag nis:id=devbhoomilivehp nis:value=devbhoomilivehp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=everyonehighlightsfollowers nis:value=everyonehighlightsfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowersviewersfollowers nis:value=nonfollowersviewersfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight2026 nis:value=highlight2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reelschallenge nis:value=reelschallenge nis:enabled=true nis:link/>
धर्मपुर नागरिक अस्पताल को मिला नया मेडिकल ऑफिसर, डॉ. अभिनव शर्मा ने संभाला कार्यभार
चिम्हणु गांव के युवा डॉक्टर की उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के लिए डॉ. अभिनव शर्मा ने बतौर मेडिकल ऑफिसर अपना कार्यभार संभाल लिया है। युवा डॉक्टर की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ लांगणा पंचायत और चिम्हणु गांव में भी खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने डॉ. अभिनव शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि वह अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
डॉ. अभिनव शर्मा का जन्म जोगिंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की लांगणा पंचायत के चिम्हणु गांव में राजेश शर्मा और किरण शर्मा के घर हुआ। बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रहे अभिनव शर्मा ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर चिकित्सा क्षेत्र में अपना मुकाम हासिल किया है।
डॉ. अभिनव शर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ज्योति पब्लिक स्कूल लांगणा से शुरू की। इसके बाद उन्होंने मैट्रिक की शिक्षा न्यू क्रिसेंट स्कूल जोगिंदरनगर से पूरी की। जमा दो की पढ़ाई उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोगिंदरनगर से पूरी की। इसके बाद उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में कदम रखते हुए लाल बहादुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नेरचौक से डॉक्टर की पढ़ाई पूरी की।
चिकित्सा शिक्षा पूरी करने के बाद अब डॉ. अभिनव शर्मा ने धर्मपुर नागरिक अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के रूप में अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। उनके कार्यभार संभालने से क्षेत्र के लोगों को भी अस्पताल में एक और चिकित्सक की सेवाएं मिलने की उम्मीद जगी है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से उपचार के लिए नागरिक अस्पताल धर्मपुर पहुंचने वाले लोगों को इसका लाभ मिलने की संभावना है।
डॉ. अभिनव शर्मा की इस सफलता पर उनके दादा ज्ञान चन्द शर्मा और दादी चंद्रावती,  छोटे भाई आदित्य शर्मा, ताया विजय शर्मा, ताई आराधना शर्मा, ताया गुलशन शर्मा ताई सरिता शर्मा, बुआ नीशा शर्मा, नाना ब्यास चंद व नानी मीरा देवी ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अभिनव ने अपनी मेहनत और लगन से परिवार का नाम रोशन किया है। डॉक्टर बनने का उनका सपना अब सेवा के रूप में आगे बढ़ रहा है, जो पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है।
परिवार के सदस्यों और परिचितों ने भी डॉ. अभिनव शर्मा को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि चिम्हणु जैसे ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर युवा का डॉक्टर बनना और अब सरकारी अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के रूप में सेवाएं देना अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।
डॉ. अभिनव शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दादा-दादी, परिवारजनों और शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं सहयोग को दिया है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा उनके लिए केवल नौकरी नहीं बल्कि लोगों की सेवा करने का माध्यम है और वह अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=devbhoomilivehp nis:value=devbhoomilivehp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=everyonehighlightsfollowers nis:value=everyonehighlightsfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowersviewersfollowers nis:value=nonfollowersviewersfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight2026 nis:value=highlight2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reelschallenge nis:value=reelschallenge nis:enabled=true nis:link/>
अगर पता है तो बतायें यह भवन कहां बना हुआ है और किस विभाग के लिए बना हुआ है और किस विस क्षेत्र में है?
<nis:link nis:type=tag nis:id=devbhoomilivehp nis:value=devbhoomilivehp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=everyonehighlightsfollowers nis:value=everyonehighlightsfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowersviewersfollowers nis:value=nonfollowersviewersfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight2026 nis:value=highlight2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reelschallenge nis:value=reelschallenge nis:enabled=true nis:link/>
जय बाबे दी धर्मपुर क्षेत्र की कमलाह पंचायत की ऊंची चोटी पर विराजमान श्री बाबा कमलाहिया जी के दरबार में सुबह का प्रणाम नमन 
<nis:link nis:type=tag nis:id=devbhoomilivehp nis:value=devbhoomilivehp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=everyonehighlightsfollowers nis:value=everyonehighlightsfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowersviewersfollowers nis:value=nonfollowersviewersfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight2026 nis:value=highlight2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reelschallenge nis:value=reelschallenge nis:enabled=true nis:link/>
जय मां तारा देवी आपकी सदा जय हो अपनी कृपा व आर्शीवाद सदा बनाये रखना 
<nis:link nis:type=tag nis:id=devbhoomilivehp nis:value=devbhoomilivehp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=everyonehighlightsfollowers nis:value=everyonehighlightsfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowersviewersfollowers nis:value=nonfollowersviewersfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight2026 nis:value=highlight2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reelschallenge nis:value=reelschallenge nis:enabled=true nis:link/>
जय मां शीतला धर्मपुर मुख्यालय में विराजमान मां शीतला के चरणों में प्रणाम नमन मां सबकी रक्षा करना अपनी कृपा व आर्शीवाद सदा बनाये रखना 
<nis:link nis:type=tag nis:id=devbhoomilivehp nis:value=devbhoomilivehp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=everyonehighlightsfollowers nis:value=everyonehighlightsfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowersviewersfollowers nis:value=nonfollowersviewersfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight2026 nis:value=highlight2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reelschallenge nis:value=reelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight nis:value=highlight nis:enabled=true nis:link/>
एचआरटीसी बस संधोल में पिछले दो दिन से ठीक होने की राह देखते हुए धर्मपुर व सरकाघाट में बसों की हालत बहुत ही दयनीय मजबुरी में सफर को लोग मजबूर कब सुधरेगें हाल जनता पुछ रही सवाल 
<nis:link nis:type=tag nis:id=devbhoomilivehp nis:value=devbhoomilivehp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=everyonehighlightsfollowers nis:value=everyonehighlightsfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowersviewersfollowers nis:value=nonfollowersviewersfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight2026 nis:value=highlight2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reelschallenge nis:value=reelschallenge nis:enabled=true nis:link/>
पंचायत प्रतिनिधियों को विकास योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का दिया संदेश
चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन एसडीएम जोगिंदर पटियाल ने साझा की महत्वपूर्ण जानकारी, ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन से जुड़े सवालों के दिए जवाब
धर्मपुर (मंडी)। विकास खंड कार्यालय धर्मपुर में नवनियुक्त पंचायत प्रतिनिधियों के दूसरे बैच के लिए आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का अंतिम दिन महत्वपूर्ण जानकारी और मार्गदर्शन के साथ संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एसडीएम धर्मपुर जोगिंदर पटियाल ने पंचायत प्रतिनिधियों को उनके दायित्वों और ग्रामीण विकास में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
एसडीएम जोगिंदर पटियाल ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि गांव के विकास और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने और आम लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और लोगों की आवश्यकताओं की जानकारी होनी चाहिए, ताकि विकास कार्यों की प्राथमिकताएं सही तरीके से तय की जा सकें। उन्होंने प्रतिनिधियों को ग्रामीणों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पंचायत स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का उचित उपयोग करने की बात कही।
ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन पर हुई चर्चा
प्रशिक्षण सत्र के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और पंचायतों में विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न सवाल एसडीएम के समक्ष रखे। प्रतिनिधियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन, ग्रामीणों को मिलने वाले लाभ तथा पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने से संबंधित अपनी जिज्ञासाएं भी रखीं।
एसडीएम जोगिंदर पटियाल ने पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए सवालों का विस्तारपूर्वक जवाब देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि जितना अधिक योजनाओं और नियमों की जानकारी रखेंगे, उतनी ही प्रभावी तरीके से वे अपने क्षेत्र के लोगों का मार्गदर्शन कर पाएंगे।
बीडीओ सौरभ ठाकुर ने भी दी महत्वपूर्ण जानकारी
इस अवसर पर बीडीओ धर्मपुर सौरभ ठाकुर ने भी पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायतों के कार्यों, विकास योजनाओं और विभिन्न प्रशासनिक प्रक्रियाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रतिनिधियों से प्रशिक्षण के दौरान मिली जानकारी को पंचायत स्तर पर व्यावहारिक रूप से लागू करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं और नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाया जा सकता है। प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से प्रतिनिधियों को उनके अधिकारों, दायित्वों और पंचायतों में होने वाले विभिन्न विकास कार्यों की प्रक्रिया से अवगत करवाया गया।
चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इस दौरान उन्हें पंचायत के कामकाज और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों को समझने का अवसर मिला। अधिकारियों ने प्रतिनिधियों से प्रशिक्षण में मिली जानकारी का उपयोग पंचायतों के विकास और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए करने की अपील की। इस अवसर पर पंचायत निरीक्षक संजय पराशर, एडवोकेट प्रताप सिंह सकलानी, कार्यवाहक पंचायत निरीक्षक सुनील बरवाल, सीओ सुरेश कौंडल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=devbhoomilivehp nis:value=devbhoomilivehp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=everyonehighlightsfollowers nis:value=everyonehighlightsfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowersviewersfollowers nis:value=nonfollowersviewersfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight2026 nis:value=highlight2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reelschallenge nis:value=reelschallenge nis:enabled=true nis:link/>
युवाओं को रोजगार देने के साथ स्वरोजगार के अवसर भी पैदा करें उद्योग : त्रिलोक जमवाल
त्रिलोक जमवाल बोले नई तकनीक और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सोरेंटो वाहन प्रेमियों के लिए बेहतरीन विकल्प 
 चांदपुर स्थित सूर्य किया शोरूम में किया मोटर्स की नई किया सोरेंटो का अनावरण सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने किया। इस अवसर पर विधायक ने नई गाड़ी के शुभारंभ पर सूर्य किया शोरूम की पूरी टीम और किया मोटर्स को शुभकामनाएं दीं।
विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उद्योगों और व्यापारिक संस्थानों को युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करने पर भी जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का युवा केवल नौकरी की तलाश में नहीं रहना चाहता, बल्कि अपनी प्रतिभा और हुनर के दम पर अपना व्यवसाय शुरू करने और दूसरों को रोजगार देने की क्षमता भी रखता है। ऐसे में नए उद्योगों, स्टार्टअप और स्वरोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा देना समय की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि युवा नए स्टार्टअप शुरू कर आत्मनिर्भर बनें और रोजगार मांगने वाले के बजाय रोजगार देने वाले बनें। इसके लिए आधुनिक तकनीक, नए व्यवसायिक अवसर और उद्योग जगत का सहयोग युवाओं को मिलना जरूरी है।
नई किया सोरेंटो के अनावरण पर विधायक ने कहा कि नई तकनीक, आकर्षक डिजाइन, बेहतर सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं से लैस यह वाहन वाहन प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आधुनिक उत्पादों के प्रदेश में आने से ऑटोमोबाइल क्षेत्र में भी रोजगार और व्यवसाय की संभावनाएं बढ़ती हैं।
किया सोरेंटो को भारत में 4 सितंबर 2026 को लॉन्च किया गया है। यह छह और सात सीटों के विकल्प में उपलब्ध है तथा इसमें टर्बो-पेट्रोल मजबूत हाइब्रिड और डीजल इंजन के विकल्प दिए गए हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 27.99 लाख रुपये है।
सूर्य किया शोरूम के बिक्री प्रमुख वेद नेगी ने बताया कि नई किया सोरेंटो आधुनिक तकनीक और प्रीमियम सुविधाओं से सुसज्जित है। उन्होंने ग्राहकों को नई गाड़ी के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर सूर्य किया शोरूम के मेजबान नवीन वात्स्यायन, बिक्री प्रमुख वेद नेगी सहित शोरूम का स्टाफ और अन्य लोग मौजूद रहे।
चलते कैंटर का केबिन खुलने से अनियंत्रित हुआ वाहन, चालक की
<nis:link nis:type=tag nis:id=devbhoomilivehp nis:value=devbhoomilivehp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=everyonehighlightsfollowers nis:value=everyonehighlightsfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowersviewersfollowers nis:value=nonfollowersviewersfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight2026 nis:value=highlight2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reelschallenge nis:value=reelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight nis:value=highlight nis:enabled=true nis:link/>
23 किलोमीटर सेलिंग के बाद टीबी मुक्त भारत की जागरूकता रैली
 गोविंद सागर झील में आयोजित ‘संकल्प एक्सपीडिशन-2026’ के तीसरे दिन एनसीसी कैडेट्स ने 23 किलोमीटर की सेलिंग पूरी कर नौकायन कौशल, साहस, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। कैडेट्स ने चांदपुर से ऋषिकेश होते हुए भराड़ी पुल तक नौकायन किया। प्रशिक्षकों की देखरेख में उन्होंने जल परिस्थितियों के अनुरूप नाव संचालन और आपसी समन्वय के गुर सीखे।
सेलिंग के बाद कैडेट्स राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऋषिकेश पहुंचे, जहां ‘टीबी मुक्त भारत’ के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। स्थानीय विद्यालय के कैडेट्स और विद्यार्थियों ने भी इसमें भाग लिया। रैली के माध्यम से टीबी के लक्षण, समय पर जांच, उपचार और बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. केएस चंदेल और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर दीपिका ने कैडेट्स से संवाद कर टीबी की रोकथाम और उपचार संबंधी जानकारी दी। कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य कैडेट्स को साहसिक गतिविधियों के साथ सामाजिक जिम्मेदारी के लिए भी तैयार करना है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शशि पाल चौहान, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर अब्दुल मजीद, सब लेफ्टिनेंट सुरेश कुमार और चीफ इंस्ट्रक्टर धीरज राठौर मौजूद रहे।
नशा माफिया पर कार्रवाई के लिए बिलासपुर पुलिस बधाई की पात्र : त्रिलोक जमवाल
सदर विधायक ने मलकियत सिंह की गिरफ्तारी का हवाला देकर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर लगाए गंभीर आरोप
 सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने बिलासपुर पुलिस द्वारा नशा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर तीखा निशाना साधा। वीरवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पुलिस ने हाल ही में मलकियत सिंह उर्फ मल्ली को पंजाब से गिरफ्तार किया है, जो बिलासपुर और मंडी में चिट्टे की सप्लाई से जुड़ा मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।

त्रिलोक जमवाल ने कहा कि 21 अगस्त को फोरलेन पर दो युवकों से चिट्टा बरामद होने के बाद पुलिस की जांच में मामले की कई परतें सामने आई हैं। इसी जांच के आधार पर मल्ली को हिमाचल-पंजाब सीमा के गरामोड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने दावा किया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट सहित करीब 10 मामले दर्ज हैं।

विधायक ने वर्ष 2024 में बिलासपुर में हुए दिनदहाड़े गोलीकांड का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में बाहर से शूटर लाने में मल्ली की भूमिका थी और गोलीकांड से जुड़े आरोपी पूर्व विधायक के आवास पर ठहरे थे। उन्होंने कहा कि इसी मामले में बंबर ठाकुर के बेटे की गिरफ्तारी भी हुई थी।

त्रिलोक जमवाल ने कहा कि पुलिस की जांच अभी जारी है और निष्पक्ष जांच से मामले में अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में युवा तेजी से चिट्टे की चपेट में आ रहे हैं, ऐसे में नशे के बड़े सप्लायरों पर पुलिस की कार्रवाई जरूरी है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर और सदर मंडल उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर भी मौजूद रहे।
पंचायत प्रतिनिधियों को विकास योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का दिया संदेश
चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन एसडीएम जोगिंदर पटियाल ने साझा की महत्वपूर्ण जानकारी, ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन से जुड़े सवालों के दिए जवाब
<nis:link nis:type=tag nis:id=devbhoomilivehp nis:value=devbhoomilivehp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=everyonehighlightsfollowers nis:value=everyonehighlightsfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowersviewersfollowers nis:value=nonfollowersviewersfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight2026 nis:value=highlight2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reelschallenge nis:value=reelschallenge nis:enabled=true nis:link/>
पूर्व मंत्री ठाकुर महेन्द्र सिंह बोले जयराम ठाकुर प्रदेश के सबसे सफल मुख्यमंत्री 
<nis:link nis:type=tag nis:id=devbhoomilivehp nis:value=devbhoomilivehp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=everyonehighlightsfollowers nis:value=everyonehighlightsfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowersviewersfollowers nis:value=nonfollowersviewersfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight2026 nis:value=highlight2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reelschallenge nis:value=reelschallenge nis:enabled=true nis:link/>
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर का सम्बोधन 

जय भोलेनाथ हर हर महादेव 
भोलेनाथ महादेव शिवशम्भू अपनी कृपा व आर्शीवाद सदा बनाये रखना 
<nis:link nis:type=tag nis:id=reelschallenge nis:value=reelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight nis:value=highlight nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reelschallenge nis:value=reelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight nis:value=highlight nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reelschallenge nis:value=reelschallenge nis:enabled=true nis:link/>
ओबीसी सूची में शामिल करने के मामलों की आयोग ने की समीक्षा
शिमला -
हिमाचल प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की शिमला जिला की विभिन्न जातियों/समुदायों को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की सूची में शामिल करने के संबंध में आज यहां बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष प्रभात चंद ने की।
आयोग के अध्यक्ष प्रभात चंद ने कहा कि सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक आधार पर अगर कोई पिछड़ा है तो उसे अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल किया जाता है। इसके लिए 25 मानदंड तय किए गए है जो जाति इन मानदंडों को पूरा करती है उसी को फिर ओबीसी का दर्जा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि लेकिन कई जगह से रिपोर्ट समय पर प्राप्त नहीं हो पा रही है। ऐसे में सारी प्रक्रिया धीमी हो गई है।
बैठक में संबंधित समुदायों की सामाजिक, आर्थिक एवं अन्य निर्धारित मानकों के आधार पर स्थिति पर चर्चा की गई।
बैठक में विभिन्न समुदायों से संबंधित जानकारी एवं रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार ब्राह्मण भुजुरु, ब्राह्मण आचारज, कुलाल/कलाल तथा भाट/भट्टा समुदायों के संबंध में आयोग द्वारा निर्धारित 25 मापदंडों की पूरी जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (कानून एवं व्यवस्था), शिमला की ओर से इस संबंध में सूचनात्मक पत्र एवं अनुस्मारक प्राप्त हुए हैं।
डोडरा क्वार समुदाय के मामले में आयोग द्वारा 11 जून 2026 को क्वार तथा 12 जून 2026 को डोडरा क्षेत्र में सार्वजनिक सुनवाई की गई थी। इसके बाद 25 जून 2026 को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), डोडरा कवार की ओर से 25 मापदंडों पर आधारित रिपोर्ट प्राप्त हुई।
रिपोर्ट में कुछ बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट किए जाने की आवश्यकता बताई गई है। इनमें डोडरा कवार क्षेत्र के निवासियों के वैवाहिक संबंधों, भूमि जोत के आकार तथा आर्थिक स्थिति से संबंधित जानकारी शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र के लोगों को ईडब्ल्यूएस के लाभ भी प्राप्त हो रहे हैं तथा डोडरा क्वार क्षेत्र पहले से ही अनुसूचित पिछड़ा क्षेत्र है, जिसके चलते लोगों को पिछड़ेपन से संबंधित लाभ मिल रहे हैं।
रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि स्थानीय लोगों के अनुसार 21 वर्ष से कम आयु में विवाह नहीं होते तथा विवाह के दौरान किसी प्रकार की विचाराधीन/निर्धारित राशि लेने की परंपरा नहीं है।

यह भी रहे मौजूद
बैठक में आयोग सदस्य राजीव राणा, सदस्य राकेश चौधरी, सदस्य के. एस. भारती, सदस्य सपना कटोच, आयोग के सदस्य सचिव शिव मोहन सिंह सैनी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पंकज शर्मा, एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा, एसडीएम ठियोग डा शशांक गुप्ता, एसडीएम कुमारसैन मुकेश कुमार, एसडीएम डोडरा क्वार कीर्ति चंदेल, एसडीएम सुन्नी राजेश वर्मा, एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा, एसडीएम शिमला शहरी सन्नी शर्मा, एसडीएम जुब्बल गुरमीत नेगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मां तो मां होती है वह अपने बच्चों को कभी दुःख में नहीं रहने देती हमीरपुर व मंडी जिला के लोगों की कुलदेवी मां अवाहदेवी को मेरा शत शत नमन 