चौमूं: चौमूं में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत,सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर,पीहर पक्ष ने करवाया मामला दर्ज
Chomu, Jaipur | Jul 15, 2024 चौमूं शहर के वार्ड 26 में एक घर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की स्थिति गंभीर होने पर शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के दौरान विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर चौमूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका-मुआयना किया गया।