जहानाबाद: जहानाबाद में अब हर सोमवार व शुक्रवार को लगेगा जनता दरबार
समाहरणालय में जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया गया, जिसमें 17 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों की सुनवाई कर संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार, विभागीय निर्देशानुसार अब प्रत्येक सप्ताह सोमवार और शुक्रवार आयोजित होगा।