सुनेल: श्री रामकुंड बालाजी मंदिर में धार्मिक मेले के तहत शिव महापुराण की कथा का आयोजन
Sunel, Jhalawar | Apr 20, 2024 सुनेल क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्रीरामकुंड बालाजी व कैदारनाथ धाम मंदिर में धार्मिक मेले के तहत शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।सात दिवसीय शिव महापुराण व प्रतिवर्ष लगने वाले धार्मिक मेले के आयोजन के तहत शनिवार को कथावाचक महेश पाराशर शास्त्री द्वारा शिवमहापुराण कथा के चौथे दिवस भगवान शिव ज्योतिर्लिंग नैवेध का वर्णन,शिव सती आदि का वर्णन किया।