सुनेल: बेजुबान प्राणियों की प्यास बुझाओ" कार्यक्रम के तहत सुनेल क्षेत्र में बांधे परिंडे
Sunel, Jhalawar | Apr 22, 2024 ग्रीष्म ऋतु में "बेजुबान प्राणियों की प्यास बुझाओ" कार्यक्रम के तहत सोमवार को शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा सुनेल द्वारा सांगरिया, बोरदा,मगीसपुर, कादरनगर,उन्हैल, कोटडा प्रताप,यशवंतपुरा आदि गांवों के राजकीय विद्यालयों में जाकर परिंडे बांधे गए,तथा ग्रीष्म ऋतु में प्रतिदिन परिंडे में पानी भरने का संकल्प लिया। साथ ही इस संबंध में लोगो को जागरूक किया गया।