सुनेल: कोलीखेड़ा में खलिहान में लगी आग,
बांस,पाइप व भूसा जलकर हुआ खाक
Sunel, Jhalawar | Apr 24, 2024 कोलीखेड़ा गांव में बुधवार को अज्ञात कारणों से एक खलिहान में आग लग गई।ग्रामीण गोविंद सिंह ने बताया है कि किसान नारायण सिंह के खलिहान में आज अचानक आग लग गई। हवाओं के साथ आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। जिस पर काबू पाने की ग्रामीणों ने काफी कोशिश की। लेकिन ग्रामीण जब तक आग को काबू कर पाते तब तक खलिहान में रखें बांस,भूसा व पाइप जलकर खाक हो गए।