सुनेल: कस्बे में हर्षोल्लास के साथ मनाया हनुमान जन्मोत्सव, निकाली भव्य शोभायात्रा
Sunel, Jhalawar | Apr 23, 2024 सुनेल कस्बे में मंगलवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया।इस दौरान कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में नवयुवक हाथों में भगवा ध्वज व माथे पर तिलक लगाकर कतारबद्ध चल रहे थे।कस्बे के खेड़ापति हनुमान मंदिर में भगवान श्री राम व हनुमान की आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।