सुनेल: शिक्षा मंत्री के ओएसडी ने सुनेल क्षेत्र के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर होगी कार्यवाही
Sunel, Jhalawar | Apr 19, 2024 शुक्रवार को शिक्षा मंत्री के ओएसडी सतीश चन्द गुप्ता ने गुणदी,सलोतिया,चछलाव सुनेल के राजकीय विद्यालयो का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गुणदी, चछलाव व सुनेल के विद्यालय मे अनुपस्थित पाये कार्मिकों का वेतन रोकने एवं कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। छछलाव के विद्यालय में पोषाहार मेन्यू के अनुसार बनाने के निर्देश दिए।