बडोनी: ग्राम पंचायत लमकना के सरपंच के साथ हुई धोखाधड़ी, फर्म संचालक ने सामग्री दिए बिना निकाले ₹6,58,889; केस दर्ज
Badoni, Datia | Mar 26, 2025 ग्राम पंचायत लमकना के सरपंच के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जिसको लेकर बड़ोनी पुलिस ने एक फर्म संचालक पर मामला दर्ज किया है। बुधवार की शाम 07 बजे बड़ोनी पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत लंकाना में रख डैम स्वीकृत हुआ था। जिसपर ग्राम पंचायत लमकना सरपंच प्रीति जाटव ने सीमेंट, कंक्रीट समेत - अन्य मटेरियल खरीदने के लिए 6 - लाख 58 हजार 889 रुपये दिए थे।