Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
image
image
image
image
image
image

लोकतंत्र को लेकर मेरे गुरू क्रमांक सर व राजनैतिक पार्टी की सदस्यता(2012-13) लेने के बाद मार्ग दर्शन किया था वह भी निंदा या असहमति को बिरोध स्वरूप नही देखते है हमे हमारे बड़े भाई से सिखना अति आवश्यक है इस लिए सही समय सुधार बढ़ी हानि से बचा सकता। पार्टी को पुराने कार्यकर्ताओ को ध्यान देना चाहिए शक्ति गहोई पर मुकदमा दर्ज करना निंदनीय है क्योकि विड़ियो मे नही दिख रहा कुछ गलत किये अगर तो फिर सीसीटीवी जारी करो कार्यवाही तो चल ही रही है। #जालौन #उरई #यूपी

Orai, Jalaun | Aug 10, 2026

MORE NEWS

🐺 गांव की पगडंडी पर सियार का आतंक, महिला-बालक को बनाया निशाना

कुईयाझोर में कुछ घंटों के अंतराल में दो हमले, बचाने पहुंचे ग्रामीणों पर भी झपटा; दहशत में लोग

आटा। जनपद जालौन में परासन ग्राम पंचायत के मजरा कुईयाझोर में सोमवार शाम अचानक एक जंगली सियार के हमलों से हड़कंप मच गया। सियार ने अलग-अलग जगहों पर एक महिला और 13 वर्षीय बालक को अपना निशाना बनाया। दोनों हमलों में घायल हुए महिला और बालक को चरवाहों व ग्रामीणों ने समय रहते पहुंचकर बचाया। घटना के बाद पूरे गांव में डर का माहौल है।

पहला हमला शाम करीब 5:30 बजे हुआ। कुईयाझोर निवासी क्रांति (48) खेत से चारा लेकर घर लौट रही थीं। गांव से लगभग 400 मीटर पहले झाड़ियों से अचानक निकले सियार ने उन पर हमला कर दिया और हाथ में काट लिया। महिला की चीख सुनकर आसपास मौजूद चरवाहे दौड़े और ग्रामीणों को सूचना दी। देखते ही देखते लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद सियार वहां से भाग निकला।

कुछ देर बाद सियार ने दूसरी जगह 13 वर्षीय छोटू पर हमला कर दिया। छोटू परासन से पैदल अपने गांव लौट रहा था। गांव से करीब एक किलोमीटर पहले सियार ने उस पर झपट्टा मार दिया और सीने में काट लिया। हमले से बालक जमीन पर गिर पड़ा। उसकी चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़े और किसी तरह उसे सियार के चंगुल से बचाया।

बचाने पहुंचे लोगों पर भी झपटा: ग्रामीणों के मुताबिक दोनों घटनाओं के दौरान सियार बेहद आक्रामक नजर आया। लोगों ने जब घायलों को बचाने की कोशिश की तो वह उनकी ओर भी झपटा। ग्रामीणों की संख्या बढ़ने पर सियार जंगल की तरफ भाग गया।

दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सियार का व्यवहार सामान्य नहीं था और उसके पागल होने की आशंका है।

शाम होते ही घरों में कैद होने लगे लोग: लगातार दो हमलों के बाद कुईयाझोर में दहशत फैल गई है। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर गांव के आसपास निगरानी कर रहे हैं। शाम होते ही बच्चों को घर से बाहर निकलने से रोका जा रहा है, वहीं ग्रामीण भी खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं।

ग्रामीणों ने वन विभाग से सियार को पकड़ने और गांव में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। प्रकरण के सम्बन्ध मे बताया गया कि प्रभारी थाना आटा को सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

🐺 गांव की पगडंडी पर सियार का आतंक, महिला-बालक को बनाया निशाना कुईयाझोर में कुछ घंटों के अंतराल में दो हमले, बचाने पहुंचे ग्रामीणों पर भी झपटा; दहशत में लोग आटा। जनपद जालौन में परासन ग्राम पंचायत के मजरा कुईयाझोर में सोमवार शाम अचानक एक जंगली सियार के हमलों से हड़कंप मच गया। सियार ने अलग-अलग जगहों पर एक महिला और 13 वर्षीय बालक को अपना निशाना बनाया। दोनों हमलों में घायल हुए महिला और बालक को चरवाहों व ग्रामीणों ने समय रहते पहुंचकर बचाया। घटना के बाद पूरे गांव में डर का माहौल है। पहला हमला शाम करीब 5:30 बजे हुआ। कुईयाझोर निवासी क्रांति (48) खेत से चारा लेकर घर लौट रही थीं। गांव से लगभग 400 मीटर पहले झाड़ियों से अचानक निकले सियार ने उन पर हमला कर दिया और हाथ में काट लिया। महिला की चीख सुनकर आसपास मौजूद चरवाहे दौड़े और ग्रामीणों को सूचना दी। देखते ही देखते लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद सियार वहां से भाग निकला। कुछ देर बाद सियार ने दूसरी जगह 13 वर्षीय छोटू पर हमला कर दिया। छोटू परासन से पैदल अपने गांव लौट रहा था। गांव से करीब एक किलोमीटर पहले सियार ने उस पर झपट्टा मार दिया और सीने में काट लिया। हमले से बालक जमीन पर गिर पड़ा। उसकी चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़े और किसी तरह उसे सियार के चंगुल से बचाया। बचाने पहुंचे लोगों पर भी झपटा: ग्रामीणों के मुताबिक दोनों घटनाओं के दौरान सियार बेहद आक्रामक नजर आया। लोगों ने जब घायलों को बचाने की कोशिश की तो वह उनकी ओर भी झपटा। ग्रामीणों की संख्या बढ़ने पर सियार जंगल की तरफ भाग गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सियार का व्यवहार सामान्य नहीं था और उसके पागल होने की आशंका है। शाम होते ही घरों में कैद होने लगे लोग: लगातार दो हमलों के बाद कुईयाझोर में दहशत फैल गई है। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर गांव के आसपास निगरानी कर रहे हैं। शाम होते ही बच्चों को घर से बाहर निकलने से रोका जा रहा है, वहीं ग्रामीण भी खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से सियार को पकड़ने और गांव में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। प्रकरण के सम्बन्ध मे बताया गया कि प्रभारी थाना आटा को सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

Orai, Jalaun | Aug 11, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी भारतवासियों से अपील..

#harghartiranga को हर घर में उत्सव बनाएं..🇮🇳

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी भारतवासियों से अपील.. #harghartiranga को हर घर में उत्सव बनाएं..🇮🇳

Orai, Jalaun | Aug 11, 2026

समस्त मीडिया बंधुओं, समाज सेवियों एवं अन्य सह्रदय साथियों से अनुरोध है कि सीधे ही आवेदन apply करने हेतु सभी समुचित तरीकों से प्रचार प्रसार करके कृषक बंधुओं को जागरूक एवं प्रेरित करें, जिससे इन कार्यों हेतु परम्परागत व्यवस्था में होने वाला उनका शोषण रोका जा सके।
#जालौन

समस्त मीडिया बंधुओं, समाज सेवियों एवं अन्य सह्रदय साथियों से अनुरोध है कि सीधे ही आवेदन apply करने हेतु सभी समुचित तरीकों से प्रचार प्रसार करके कृषक बंधुओं को जागरूक एवं प्रेरित करें, जिससे इन कार्यों हेतु परम्परागत व्यवस्था में होने वाला उनका शोषण रोका जा सके। #जालौन

Orai, Jalaun | Aug 11, 2026

🐍 तालाब किनारे 10 फीट का अजगर देख मचा हड़कंप, बत्तख को बनाया शिकार

सिरसा कलार। जनपद जालौन के थाना क्षेत्र के तरसौर गांव में सोमवार को गोशाला के पास तालाब किनारे करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। विशाल अजगर ने तालाब में तैर रही एक बत्तख को अपना शिकार बना लिया, जबकि दूसरी बत्तख को ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया।

ग्रामीणों के अनुसार, अजगर पिछले कुछ समय से तालाब के आसपास नजर आ रहा है और उसने तालाब की कई बड़ी मछलियों का भी शिकार किया है। तालाब के आसपास छोटे बच्चे खेलते हैं, जबकि कई घरों के बाहर बकरियों के बच्चे भी बंधे रहते हैं। ऐसे में ग्रामीणों को किसी अनहोनी की चिंता सता रही है। कुछ ग्रामीणों के अनुसार विशाल अजगर ने एक छोटी बकरी का भी शिकार किया है।

अजगर का वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने वन विभाग को भेजते हुए सुरक्षित रेस्क्यू की मांग की है। नियामतपुर वन रेंज के अधिकारी कोमल सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर भेज दी गई है। अजगर के बाहर निकलते ही उसका सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

📹 विशाल अजगर का वीडियो सामने आने के बाद गांव में चर्चा का माहौल है।

🐍 तालाब किनारे 10 फीट का अजगर देख मचा हड़कंप, बत्तख को बनाया शिकार सिरसा कलार। जनपद जालौन के थाना क्षेत्र के तरसौर गांव में सोमवार को गोशाला के पास तालाब किनारे करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। विशाल अजगर ने तालाब में तैर रही एक बत्तख को अपना शिकार बना लिया, जबकि दूसरी बत्तख को ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया। ग्रामीणों के अनुसार, अजगर पिछले कुछ समय से तालाब के आसपास नजर आ रहा है और उसने तालाब की कई बड़ी मछलियों का भी शिकार किया है। तालाब के आसपास छोटे बच्चे खेलते हैं, जबकि कई घरों के बाहर बकरियों के बच्चे भी बंधे रहते हैं। ऐसे में ग्रामीणों को किसी अनहोनी की चिंता सता रही है। कुछ ग्रामीणों के अनुसार विशाल अजगर ने एक छोटी बकरी का भी शिकार किया है। अजगर का वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने वन विभाग को भेजते हुए सुरक्षित रेस्क्यू की मांग की है। नियामतपुर वन रेंज के अधिकारी कोमल सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर भेज दी गई है। अजगर के बाहर निकलते ही उसका सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया जाएगा। 📹 विशाल अजगर का वीडियो सामने आने के बाद गांव में चर्चा का माहौल है।

Orai, Jalaun | Aug 11, 2026

लोकतंत्र को लेकर मेरे गुरू क्रमांक सर व राजनैतिक पार्टी की सदस्यता(2012-13) लेने के बाद मार्ग दर्शन किया था वह भी निंदा या असहमति को बिरोध स्वरूप नही देखते है हमे हमारे बड़े भाई से सिखना अति आवश्यक है इस लिए सही समय सुधार बढ़ी हानि से बचा सकता। पार्टी को पुराने कार्यकर्ताओ को ध्यान देना चाहिए शक्ति गहोई पर मुकदमा दर्ज करना निंदनीय है क्योकि विड़ियो मे नही दिख रहा कुछ गलत किये अगर तो फिर सीसीटीवी जारी करो कार्यवाही तो चल ही रही है। #जालौन #उरई #यूपी - Orai News