ऊंचाहार: ऊँचाहार तहसील में एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस सम्पन्न, 27 में से 3 मामलों का निस्तारण
ऊँचाहार तहसील में शनिवार की दोपहर, एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस सम्पन्न हुआ।इस दौरान कुल 27 शिकायती पत्र आये, जिसमें 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर भेजी गई है।एडीएम न्यायिक विशाल यादव ने फरियादियों की समस्या सुनी।एसडीएम, तहसीलदार, व बीडीओ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।