रामगढ़: रामगढ़ किला मंदिर में 63वां सतचंडी महायज्ञ 15 नवंबर से शुरू
रामगढ़ के बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर में 15 नवंबर से 63वां सतचंडी और श्रीरामचरितमानस नवाह्नपरायण संयुक्त महायज्ञ दस दिनों तक चलेगा। आयोजन में यजमान दीपक चौरसिया सपत्नीक और आचार्य पंडित गोविंद बल्लभ शर्मा होंगे। महायज्ञ 24 नवंबर को पूर्णाहुति के साथ समाप्त होगा।